बिहार में आर्थिक विकास की गति बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मोदी
बिहार में आर्थिक विकास की गति बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मोदी
नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार बिहार में ‘कनेक्टिविटी’ बढ़ाने और आर्थिक विकास की गति को तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में बक्सर-भागलपुर हाई स्पीड गलियारे के चार लेन वाले मोकामा-मुंगेर खंड के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बिहार में यह परियोजना अगले तीन वर्षों में पूरी होगी।
मोदी ने कहा कि इस परियोजना से यात्रा का समय कम होगा तथा रोजगार और व्यापार के अवसर बढ़ेंगे।
सीसीईए ने बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 3,169 करोड़ रुपये की लागत से 177 किलोमीटर लंबे भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट एकल रेलवे लाइन खंड के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से इन राज्यों के लोगों का जीवन बहुत सुगम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि रेल सेवाओं का विस्तार सरकार के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
भाषा
देवेंद्र पवनेश
पवनेश

Facebook


