असंगठित क्षेत्र के लोगों को भी पेंशन के दायरे में लाने पर किया जा रहा है विचार: सरकार
असंगठित क्षेत्र के लोगों को भी पेंशन के दायरे में लाने पर किया जा रहा है विचार: सरकार
नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि वह असंगठित क्षेत्र के कामगारों और ऑनलाइन उद्यमों में काम कर रहे लोगों को ईपीएफओ और ईएसआईसी के दायरे में लाने पर विचार कर रही है।
श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने लोकसभा में प्रश्नकाल में कहा कि अभी तक असंगठित क्षेत्र पेंशन योजना में शामिल नहीं है, लेकिन श्रम विभाग में इस बारे में विचार किया जा रहा है।
उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) के सदस्य गिरिधारी यादव के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के कार्मिकों को पेंशन देने पर विचार चल रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी चाहते हैं कि देश में सभी कामगारों को पेंशन मिले।
करंदलाजे ने कहा, ‘‘सभी कामगारों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में लाने का विचार है।’’
भाषा वैभव माधव
माधव

Facebook


