राजस्थान के 200 बांधों और तालाबों का जीर्णोद्धार करवाएगी सरकार : मंत्री

राजस्थान के 200 बांधों और तालाबों का जीर्णोद्धार करवाएगी सरकार : मंत्री

राजस्थान के 200 बांधों और तालाबों का जीर्णोद्धार करवाएगी सरकार : मंत्री
Modified Date: February 18, 2026 / 07:20 pm IST
Published Date: February 18, 2026 7:20 pm IST

जयपुर, 18 फरवरी (भाषा) राजस्थान सरकार आगामी वित्त वर्ष में 200 बांधों और तालाबों का जीर्णोद्धार करवाएगी। सरकार की ओर से बुधवार को विधानसभा में यह जानकारी दी गई।

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि राज्य के जीर्ण-शीर्ण अवस्था के बांधों और तालाबों के जीर्णोद्धार के उद्देश्य से वर्ष 2026-27 में प्रथम चरण में लगभग 200 बांधों और तालाबों के लिए 300 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

रावत प्रश्नकाल के दौरान विधायक घनश्याम द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि टोडाभीम के बिशन समंद बांध एवं नहर का निर्माण कार्य वर्ष 2027 तक पूरा होना प्रस्तावित है।

भाषा पृथ्वी शफीक

शफीक


लेखक के बारे में