सरकार ने परिसीमन विधेयक पारित करने के लिए महिलाओं का ‘मोहरे’ के रूप में इस्तेमाल किया: डेरेक

सरकार ने परिसीमन विधेयक पारित करने के लिए महिलाओं का ‘मोहरे’ के रूप में इस्तेमाल किया: डेरेक

सरकार ने परिसीमन विधेयक पारित करने के लिए महिलाओं का ‘मोहरे’ के रूप में इस्तेमाल किया: डेरेक
Modified Date: April 18, 2026 / 11:05 pm IST
Published Date: April 18, 2026 11:05 pm IST

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने सरकार पर परिसीमन विधेयक को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं को ‘‘मोहरे’’ के रूप में इस्तेमाल करने का शनिवार को आरोप लगाया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र को संबोधित करने के तुरंत बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने यह टिप्पणी की।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कहा कि विपक्षी दलों ने सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद संसद में महिला आरक्षण (संशोधन) विधेयक को पारित न होने देकर महिलाओं के सपनों को ‘‘निर्दयतापूर्वक कुचल’’ दिया है।

ओ’ब्रायन ने कहा, ‘‘नरेन्द्र, महिलाओं का अपमान करने का सबसे खराब तरीका यह है कि आपने परिसीमन विधेयक पारित कराने के प्रयास में उन्हें मोहरे के रूप में इस्तेमाल किया।’’

मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे दलों की स्वार्थ भरी राजनीति की कीमत देश की महिलाओं को चुकानी पड़ी है और इन दलों ने विधायी निकायों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रयासों को विफल कर दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं देश की सभी महिलाओं से क्षमा मांगता हूं।’’

भाषा

देवेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में