नगरीय निकायों को बढ़ी हुई जनसंख्या के आधार पर अनुदान: राजस्थान के मंत्री
नगरीय निकायों को बढ़ी हुई जनसंख्या के आधार पर अनुदान: राजस्थान के मंत्री
जयपुर, 25 फरवरी (भाषा) राजस्थान में नगरीय निकायों को उनकी बढ़ी हुई जनसंख्या के आधार पर अनुदान मिलेगा। सरकार की ओर से बुधवार को विधानसभा में यह जानकारी दी गई।
स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने विधानसभा में कहा कि राज्य के जिन नगरीय निकायों की सीमा और जनसंख्या में वृद्धि हुई है, उन्हें राज्य सरकार द्वारा बढ़ी हुई जनसंख्या के आधार पर ही अनुदान दिया जाएगा।
वह प्रश्नकाल के दौरान विधायक कुलदीप के पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि नगरपालिकाओं की श्रेणियों के क्रमोन्नयन तथा नगर परिषद में क्रमोन्नत करने के लिए अलग-अलग प्रावधान हैं।
भाषा पृथ्वी राजकुमार
राजकुमार

Facebook


