लड़की पक्ष वालों ने ऐसा क्या मांग लिया दुल्हे से कि बौखला गए दुल्हा, निकाल फेंकी टोपी और कोट, बैरंग लौटी बारात

लड़की पक्ष वालों ने ऐसा क्या मांग लिया दुल्हे से कि बौखला गए दुल्हा, निकाल फेंकी टोपी और कोट, बैरंग लौटी बारात

लड़की पक्ष वालों ने ऐसा क्या मांग लिया दुल्हे से कि बौखला गए दुल्हा, निकाल फेंकी टोपी और कोट, बैरंग लौटी बारात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: February 17, 2020 1:09 pm IST

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शादी में नेग मांगने पर दुल्हा बौखला गया। बौखलाए दुल्हे ने अपनी टोपी और कोट निकाल फेंकी। इसके बाद लड़की के पिता ने शाद से इनकार कर दिया और बारात खाली हाथ लौट गई। हैरान करने वाली बात यह है कि दुल्हे के पिता ने तिलक में दिए पैसे की मांग कर डाली। इसके बाद दुल्हे के परिजन भी कहां रूकते, दुल्हे की बुआ ने 112 को फोन कर दिया और पुलिस को सूचना दे डाली की बारातियों को बंधक बना लिया गया है। हालांकि मामला आपसी समझौते में सुलझा लिया गया है।

Read More: इस क्षेत्रीय पार्टी का बीजेपी में हुआ विलय, अमित शाह ने कहा ‘2014 में ही शामिल होने का दिया था न्योता लेकिन…’

मिली जानकारी के अनुसार जिले के मनियर थाना क्षेत्र के पिलूई गांव से बलिया शहर इलाहाबाद के बाघंबरी रोड निवासी राजनायाण वर्मा के घर पर बारात आई थी। शादी राजनायाण की बेटी की थी। बारात जैसे ही द्वारा पर पहुंची, घराती पक्ष के लोगों ने नेग की मांग की, लेकिन नेग की बात सुनकत दुल्हा तमक गया और अपनी टोपी और कोट निकालकर फेंक दिया। इसके बाद वह पूजन के लिए मिले अक्षत को दोनों हाथों से रगड़ने लगा।

Read More: चोरी छिपे चीन से पाकिस्तान भेजे जा रहे थे मिसाइल लॉन्चर, भारतीय कस्टम अधिकारियों ने कांडला बंदरगाह में पकड़ा

इस घटना के बाद नाराज दुल्हन के पिता ने शादी से इनकार कर दिया। साथ ही दुल्हन के पिता ने तिलक पर दिए तीन लाख रुपए नगद और चालीस हजार रुपए का बर्तन वापस करने की बात कह डाली। लड़की पक्षन ने सब मिलाकर वर पक्ष से चार लाख चालीस हजार रुपए की मांग की। दोनों पक्षों के बीच दहेज वापस करने की पंचायत चल रही थी, तब तक पुलिस भी आ गई। हालांकि पुलिस ने दोनो पक्षों के बीच आपसी समझौता करवाया और मामले को शांत करवाया।

Read More: धान खरीदी केंद्रों में बारदानों का टोटा, उग्र किसानों ने किया नेशनल हाइवे जाम, लेकिन एंबुलेंस को दिया रास्ता


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"