गुजरात भाजपा में बगावत, राज्य सरकार की कार्यशैली पर तीन विधायकों ने उठाए सवाल
गुजरात भाजपा में बगावत, राज्य सरकार की कार्यशैली पर तीन विधायकों ने उठाए सवाल
अहमदाबाद। गुजरात भाजपा में बगावत के आसार नजर आ रहे हैं। तीन वरिष्ठ भाजपा विधायकों ने अफसरशाही का आरोप लगाते हुए राज्य की रूपाणी सरकार की कार्यशैली के खिलाफ नाराजगी जताई है। इधर मुख्यमंत्री विजय रुपाणी 6 दिन के इजराइल दौरे पर हैं।
विधायकों के नाराजगी जताने के बाद डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने तीनों विधायकों को शुक्रवार को गांधीनगर आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ मंत्री लगातार उनके संपर्क में है। दरअसल भाजपा के वडोदरा जिले के तीन विधायक मधु श्रीवास्तव, योगेश पटेल व केतन इनामदार ने राज्य में अफसरशाही के आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़ें : मेहुल चोकसी ने वारंट रद्द करने लगाई याचिका, कहा- भारत आने पर मॉब लिंचिंग का डर
तीनों विधायकों ने बुधवार की रात वडोदरा के सर्किट हाउस में गुप्त मीटिंग में चर्चा की थी। इसकी जानकारी मिलते वरिष्ठ मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडास्मा ने उनसे संपर्क किया। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने यह तो स्वीकार किया कि कुछ अधिकारियों के व्यवहार को लेकर विधायकों में नाराजगी है।
वहीं भाजपा अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी ने कहा है कि तीनों विधायक में से कोई भी संगठन से नहीं है। उन्होंने कहा कि उनसे बात करके नाराजगी दूर की जाएगी।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


