गुजरात के उपमुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की
गुजरात के उपमुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की
गांधीनगर, 19 मई (भाषा) गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने राज्य की समग्र सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के मकसद से मंगलवार को कानून एवं व्यवस्था पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैठक के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किए जा रहे उपायों पर चर्चा की गई।
इसमें कहा गया है कि विभिन्न जिलों और विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने साइबर अपराध सहित अन्य प्रमुख सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर विस्तृत चर्चा में हिस्सा लिया।
भाषा यासिर पारुल
पारुल

Facebook


