गुजरात: आप के प्रदेश प्रमुख गढ़वी, अन्य के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर मामला दर्ज
गुजरात: आप के प्रदेश प्रमुख गढ़वी, अन्य के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर मामला दर्ज
देवभूमि द्वारका (गुजरात), एक अप्रैल (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात इकाई के प्रमुख इसुदान गढ़वी और 30 अन्य के खिलाफ बुधवार को जिले के खंभालिया थाने में कथित तौर पर हंगामा करने को लेकर एक मामला दर्ज किया गया।
आप नेता चेन झपटमारी के एक मामले में पार्टी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।
पुलिस उपाधीक्षक विस्मय मनसेटा ने बताया कि गढ़वी, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर में पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को चेन झपटमारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया दीपक सिंह आप का कार्यकर्ता है।
अधिकारी ने बताया कि लोक सेवक के कर्तव्य पालन में बाधा डालने, दंगा करने और गैरकानूनी सभा करने के आरोप में गढ़वी और 30 अन्य लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
भाषा आशीष अमित
अमित

Facebook


