Sagar Suicide News: घर के कमरे में इस हाल में मिले पति-पत्नी, देखकर परिजनों के उड़े होश, दो साल पहले ही हुई थी शादी

Sagar Suicide News: घर के कमरे में इस हाल में मिले पति पत्नी, देखकर परिजनों के उड़े होश, दो साल पहले ही हुई थी शादी

Sagar Suicide News: घर के कमरे में इस हाल में मिले पति-पत्नी, देखकर परिजनों के उड़े होश, दो साल पहले ही हुई थी शादी

Sagar Suicide News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 2, 2026 / 07:03 am IST
Published Date: April 2, 2026 7:02 am IST
HIGHLIGHTS
  • प्रेम विवाह करने वाले दंपति ने एक साथ आत्महत्या की
  • घटना देर रात बंद कमरे में हुई, जब घर पर कोई नहीं था
  • पुलिस जांच में जुटी है, आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है

सागर: Sagar Suicide News जिले के रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चांदपुर के मुठिया टोला में गुरुवार देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां प्रेम विवाह करने वाले एक युवा दंपति ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय राजेंद्र उर्फ गोलू पिता गणेश पटेल और 21 वर्षीय काजल पटेल के रूप में हुई है। दोनों ने करीब दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था।

Sagar Suicide News Today जानकारी के अनुसार, दंपति मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे। जिनकी पारिवारिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है। देर रात आत्महत्या से पहले दोनों ने अपनी वैवाहिक पोशाक पहनी और एक-दूसरे को उसी रूप में देखने के बाद खेत पर बने घर के एक बंद कमरे में जाकर फांसी के फंदे से झूल गए। जिस समय पति-पत्नी ने यह कदम उठाया उस समय घर पर कोई नही था। पिता घर से दूर खेत पर थे। वही भाई काम से कही गया हुआ था।

परिजनों के मुताबिक, दोनों के बीच किसी प्रकार के विवाद या तनाव की जानकारी सामने नहीं आई है। राजेंद्र की मां का पहले ही निधन हो चुका था और वह अपने पिता व छोटे भाई के साथ रहता था। परिवार के पास कुछ कृषि भूमि भी है,जिससे उनका भरण-पोषण होता था। घटना की जानकारी मिलने पर रहली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हर पहलू से पड़ताल की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।