Gujarat Honeytrap Racket: अकेली हूं फ्लैट पर आ जाओ न… लड़की ने बुलाकर बिल्डर के उतरवा दिए कपड़े… फिर आपत्तिजनक हालात में करने लगी ये कांड, देखकर छूट गए पसीने
Gujarat Honeytrap Racket: अकेली हूं फ्लैट पर आ जाओ न... लड़की ने बुलाकर बिल्डर के उतरवा दिए कपड़े... फिर आपत्तिजनक हालात में करने लगी ये कांड, देखकर छूट गए पसीने
Gujarat Honeytrap Racket/Image Source: symbolic
- हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़
- 1 करोड़ की फिरौती वसूली
- 2 दिन में पुलिस ने गैंग दबोचा
Gujarat Honeytrap Racket: गुजरात के सुरेन्द्रनगर में पुलिस ने हनीट्रैप कर फिरौती वसूलने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह ने अहमदाबाद जिले के एक बिल्डर को सोशल मीडिया के जरिए फंसाकर उससे 1 करोड़ रुपये ऐंठ लिए थे। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो दिनों में गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
ऐसे रचा गया जाल (Surendranagar Honeytrap Case)
Gujarat Honeytrap Racket: पुलिस के अनुसार साणंद निवासी बिल्डर जमीन की खरीद-फरोख्त के सिलसिले में अक्सर सुरेन्द्रनगर आता-जाता था। इसी दौरान आरोपियों को उसकी आर्थिक स्थिति की जानकारी मिल गई। उसे निशाना बनाने के लिए गिरोह ने ‘भावना’ नाम की युवती के जरिए सोशल मीडिया पर संपर्क साधा। युवती ने प्रेमपूर्ण बातचीत कर बिल्डर को सुरेन्द्रनगर बुलाया और उपासना सर्कल के पास एक फ्लैट में मिलने के लिए कहा। आरोप है कि वहां पहुंचने पर युवती ने उसे आपत्तिजनक स्थिति में फंसा लिया। तभी चार युवक कमरे में घुस आए और युवती के साथ गलत काम करने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
रिवॉल्वर की नोक पर फिरौती (Gujarat Kidnapping Case)
Gujarat Honeytrap Racket: आरोपियों ने बिल्डर के माथे पर रिवॉल्वर तानकर 2 करोड़ रुपये की मांग की और उसे अगवा कर लिया। बाद में दबाव बनाकर उससे 1 करोड़ रुपये वसूल लिए गए। घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी रकम बरामद कर ली गई है। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने हनीट्रैप, अपहरण और फिरौती से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें
- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान! अब सभी देशों पर 15% ग्लोबल टैरिफ… नए शुल्क फैसले से दुनिया भर में मचा हड़कंप
- सीमा पार पाकिस्तान का बड़ा हमला! 7 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक से फिर बढ़ा तनाव.. इतने लोगों की मौत का दावा
- आज बन रहा शुभ रवि योग, होगा धन लाभ.. इन राशि वालों के लिए बढ़िया रहेगा दिन, पढ़ें रविवार का राशिफल

Facebook



