गुजरात में कोविड के 1069 नये मामले सामने आये, चार जून के बाद पहली बार आंकड़ा एक हजार के पार

गुजरात में कोविड के 1069 नये मामले सामने आये, चार जून के बाद पहली बार आंकड़ा एक हजार के पार

गुजरात में कोविड के 1069 नये मामले सामने आये, चार जून के बाद पहली बार आंकड़ा एक हजार के पार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: January 1, 2022 10:57 pm IST

अहमदाबाद, एक जनवरी (भाषा) गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1069 नये मामले सामने आये । पिछले साल चार जून के बाद यह पहला मौका है जब संक्रमण का दैनिक मामला एक हजार के पार पहुंचा है । चार जून को यह आंकड़ा 1120 था। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 8,32,801 हो गयी है ।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हुयी है जिसके बाद इस महामारी के चलते मरने वालों की संख्या बढ़ कर 10,119 पर पहुंच गयी है ।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 103 मरीज ठीक हुये हैं जिसके बाद राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 8,18,755 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि गुजरात उपचाराधीन मरीज 3,297 हैं जिनमें से 11 मरीज गंभीर हैं ।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि आज राज्य में 1.52 लाख लोगों को कोरोना वायरस निरोधक टीका लगाया गया जिसके बाद राज्य में अब तक कुल 8.95 करोड़ खुराक दी जा चुकी है ।

पड़ोसी दादरा एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव में दो और लोगों के संक्रमित होने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 10,670 हो गयी है । इस केंद्र शासित प्रदेश में चार लोग उपचारधीन हैं 10,662 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि चार लोगों की मौत हो गयी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भाषा रंजन राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में