गुजरात : वडोदरा में नदी में डूबने से दो मेडिकल छात्रों की मौत

Ads

गुजरात : वडोदरा में नदी में डूबने से दो मेडिकल छात्रों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 10, 2021 / 01:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

वडोदरा, 10 जुलाई (भाषा) गुजरात के वडोदरा जिले में शनिवार को पिकनिक मनाने निकले दो मेडिकल छात्रों की नदी में तैरने के दौरान डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सवली पुलिस थाना के एक अधिकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह उस समय हुआ जब बड़ौदा मेडिकल कॉलेज के आठ छात्र सवली तालुक के लछनपुरा गांव के नजदीक पिकनिक मनाने के लिए निकले। रिद्धि शाह और अमोध गोयल नदी में तैरने के लिए गए और इसी दौरान डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने दोनों को बचाने की कोशिश भी की। इसके बाद दोनों को नदी से निकालकर वडोदरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों की उम्र करीब 20 वर्ष की थी।

रिद्धि शाह गुजरात के सुरेन्द्रनगर जिले की रहने वाली थी जबकि अमोध गोयल सूरत का रहने वाला था।

भाषा रवि कांत उमा

उमा