बीईएमएल का पहली तिमाही का घाटा कम होकर 27 करोड़ रुपये हुआ

Ads

बीईएमएल का पहली तिमाही का घाटा कम होकर 27 करोड़ रुपये हुआ

  •  
  • Publish Date - August 8, 2026 / 04:24 PM IST,
    Updated On - August 8, 2026 / 04:24 PM IST

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीईएमएल का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में समेकित शुद्ध घाटा कम होकर 27.01 करोड़ रुपये रह गया है। राजस्व में बढ़ोतरी से कंपनी को अपना घाटा कम करने में मदद मिली है।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में उसे 64.11 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 821.19 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 642.56 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) शांतनु राय ने कहा, ”पहली तिमाही में हमारा प्रदर्शन हमारे व्यावसायिक सिद्धांतों की मजबूती और हमारी परिवर्तन यात्रा में हो रही प्रगति को दर्शाता है। हमारा ध्यान सटीक निष्पादन, परिचालन उत्कृष्टता और प्रौद्योगिकी संचालित नवाचार पर बना हुआ है।’

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय