गुजरात के कपड़ा उद्योग के पास वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा का सुनहरा अवसर: संघवी

Ads

गुजरात के कपड़ा उद्योग के पास वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा का सुनहरा अवसर: संघवी

  •  
  • Publish Date - August 10, 2026 / 12:45 AM IST,
    Updated On - August 10, 2026 / 12:45 AM IST

सूरत, नौ अगस्त (भाषा) गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने रविवार को कहा कि मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) की मदद से राज्य के कपड़ा व्यवसाय के पास दूसरे देशों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का एक सुनहरा अवसर है।

संघवी ने यह बात ‘फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एंड टेक्सटाइल एसोसिएशंस’ (एफओएसटीटीए) की वार्षिक आम बैठक में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। सूरत को देश के प्रमुख कपड़ा केंद्रों में से एक माना जाता है।

उपमुख्यमंत्री संघवी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में कई देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों के कारण दक्षिण गुजरात क्षेत्र, सूरत और अहमदाबाद के कपड़ा कारोबारियों के पास वैश्विक बाजारों में दूसरे देशों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का एक सुनहरा अवसर है।’’

भाषा गोला अमित

अमित