Utttarakhand Weather Update: फिर बारिश मचाएगी हाहाकार! राजधानी समेत कई जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का ताजा अपडेट

Ads

Utttarakhand Weather Update: फिर बारिश मचाएगी हाहाकार! राजधानी समेत कई जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का ताजा अपडेट

  •  
  • Publish Date - August 10, 2026 / 07:55 AM IST,
    Updated On - August 10, 2026 / 08:07 AM IST

Utttarakhand Weather Update | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट
  • बागेश्वर में स्कूल बंद
  • राज्यभर में सतर्कता निर्देश

देहरादून: Utttarakhand Weather Update उत्तराखंड के कई स्थानों पर रविवार को बारिश हुई और मौसम विभाग ने सोमवार के लिए देहरादून सहित चार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के साथ ‘आरेंज अलर्ट’ तथा शेष जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

Utttarakhand Weather Update मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र से अत्यधिक तीव्र वर्षा होने की संभावना भी व्यक्त की गयी है।

इसके अलावा, प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिले में सोमवार को 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम की आशंका के मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को सतर्क रहने और पर्याप्त एहतियाती उपाय अपनाने के निर्देश दिए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

कौन से जिलों में ऑरेंज अलर्ट है?

देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत।

अन्य जिलों में कौन सा अलर्ट जारी है?

येलो अलर्ट।

बागेश्वर में स्कूल क्यों बंद किए गए हैं?

भारी बारिश और खराब मौसम की आशंका के कारण।