CG Me Barish Kab Hogi: प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, राजधानी समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने 12 अगस्त तक जारी की चेतावनी

Ads

CG Me Barish Kab Hogi: प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, राजधानी समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने 12 अगस्त तक जारी की चेतावनी

  •  
  • Publish Date - August 10, 2026 / 08:24 AM IST,
    Updated On - August 10, 2026 / 08:24 AM IST

CG Me Barish Kab Hogi | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • रायपुर समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
  • गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश
  • 20 से अधिक जिलों में येलो अलर्ट

रायपुर। CG Me Barish Kab Hogi देश के कई राज्य भारी बारिश के चलते बाढ़ की चपेट में है, जिससे जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, कई नदी नाले उफान पर आ गए है और लगातार भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। अगर बात की जाए छत्तीसगढ़ की तो यहां कई जिलों में आफत की बारिश (CG Rain Alert Today) होगी, इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए कड़ी चेतावनी भी जारी की है।

आज रायपुर समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

CG Me Barish Kab Hogi IMD ने राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, रायपुर, गरियाबंद, रायगढ़, कबीरधाम, मुंगेली, महासमुंद और बेमेतरा जिलों के अलग-अलग स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, यहां गरज चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं बिलासपुर, धमतरी, कांकेर, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरबा, जांजगीर चांपा, बलौदा बाजार, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और कोरिया जिलों के अलग-अलग स्थानों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जिलों में मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। (CG Me Barish Ka Alert)

अगले 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट (Chhattisgarh Weather Today)

मौसम विभाग के मुताबिक आज से अगले 3 दिनों तक प्रदेश (CG Me Barish Ka Alert) के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। IMD ने 12 अगस्त तक बारिश ( CG Me Barish Ka Alert) की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यहां तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली (lightning strikes) गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

आज किन जिलों में ऑरेंज अलर्ट है?

रायपुर, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, गरियाबंद, रायगढ़, कबीरधाम, मुंगेली, महासमुंद और बेमेतरा।

कौन से जिलों में येलो अलर्ट जारी है?

बिलासपुर, धमतरी, कांकेर, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदा बाजार, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और कोरिया।

बारिश का अलर्ट कितने दिनों तक रहेगा?

12 अगस्त तक।