गुरुग्राम : मानेसर में परिधान विनिर्माण इकाई में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Ads

गुरुग्राम : मानेसर में परिधान विनिर्माण इकाई में लगी आग, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - May 31, 2024 / 12:22 AM IST,
    Updated On - May 31, 2024 / 12:22 AM IST

गुरुग्राम, 30 मई (भाषा) दिल्ली से सटे गुरुग्राम में मानेसर इलाके में स्थित एक परिधान विनिर्माण इकाई में बृहस्पतिवार शाम को भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

मानेसर अग्निशमन केंद्र के दमकल अधिकारी रामेश्वर दयाल ने कहा कि आग शाम करीब छह बजे आईएमटी मानेसर के सेक्टर आठ स्थित फैक्टरी में भूतल पर लगी और जल्द ही उसने तीनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया।

दयाल ने बताया कि आग को बुझाने में करीब एक घंटे का समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए 25 गाड़ियों को लगाया गया।

दयाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।

भाषा धीरज वैभव

वैभव