गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामला: बैंसला और उसके रिश्तेदार को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामला: बैंसला और उसके रिश्तेदार को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामला: बैंसला और उसके रिश्तेदार को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
Modified Date: September 16, 2026 / 04:49 pm IST
Published Date: September 16, 2026 4:49 pm IST

गुरुग्राम, 16 सितंबर (भाषा) गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले के आरोपी कल्याण बैंसला और उसके रिश्तेदार लवनीश को बुधवार को शहर की एक अदालत ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने अपराध की घटना का नाट्य रूपांतरण कर उसे समझने के लिए आरोपियों की दो दिन की हिरासत मांगी थी, जिसे न्यायाधीश निधि बेनीवाल की अदालत ने मंजूर कर लिया।

मामले में अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी।

रविवार को जिम चलाने वाले बैंसला ने गोल्फ कोर्स रोड पर पीछे से तेज गति से आकर बाइक सवार शिवानी चौहान उर्फ सिया की बाइक को अपनी कार से टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से चौहान सड़क पर गिर गईं और काफी दूर तक घिसटती चली गईं, जिससे उनकी जान को खतरा हो गया था।

इस बीच, बचाव पक्ष के वकील ललित बिंदल ने दलील दी कि बैंसला पहले ही 24 घंटे पुलिस हिरासत में रह चुका है और इस दौरान अपराध की घटना का नाट्य रूपांतरण कर उसे समझा जा सकता था।

बिंदल ने कहा, ‘‘आज पुलिस द्वारा दो दिन की पुलिस हिरासत की मांग वाली अर्जी मंजूर करते हुए अदालत ने दो दिन की पुलिस हिरासत दी है। मामले में अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी।’’

बैंसला की उम्र 33 साल और लवनीश की 34 साल है। दोनों को मंगलवार को गुरुग्राम से कुछ दूरी पर राजस्थान के राजगढ़ से गिरफ्तार किया गया था।

भाषा

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में