Flipkart Big Billion Days Sale 2026: बस कुछ ही दिन बाकी? इस तारीख से शुरू हो सकती है Flipkart Big Billion Days Sale, जानिए इस बार क्या-क्या सस्ता मिलेगा?

Flipkart Big Billion Days Sale 2026: जल्द ही Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की तारीख घोषित हो सकती है। इस बहुप्रतीक्षित सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य प्रोडक्ट्स पर आकर्षक छूट मिलने की उम्मीद है। ग्राहकों को बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज डील्स और कई खास फायदे भी मिल सकते हैं।

Flipkart Big Billion Days Sale 2026: बस कुछ ही दिन बाकी? इस तारीख से शुरू हो सकती है Flipkart Big Billion Days Sale, जानिए इस बार क्या-क्या सस्ता मिलेगा?

(Flipkart Big Billion Days Sale 2026/ Image Credit: Instagram)

Modified Date: September 16, 2026 / 04:07 pm IST
Published Date: September 16, 2026 4:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 9 अक्टूबर से शुरू हो सकती है बड़ी सेल
  • 8 अक्टूबर से मिल सकता है Early Access
  • 10% तक बैंक डिस्काउंट की उम्मीद

नई दिल्ली: Flipkart Big Billion Days Sale 2026: फ्लिपकार्ट की साल की सबसे बड़ी डील Big Billion Days Sale 2026 को लेकर ग्राहकों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। सामने आई जानकारी और टीजर के मुताबिक इस बार सेल की शुरुआत 9 अक्टूबर 2026 से होने की चर्चा है। वहीं, Flipkart Plus और कुछ चुनिंदा मेंबर्स को 8 अक्टूबर से ही Early Access मिल सकता है। फेस्टिव सीजन को देखते हुए इस सेल में खरीदारी के कई मौके मिल सकते हैं।

फेस्टिव सीजन से पहले खरीदारी का मौका

इस बार सेल की टाइमिंग भी काफी खास है। नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से होने वाली है और उससे ठीक पहले Flipkart की बड़ी सेल (Flipkart Big Billion Days Sale 2026) शुरू होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में ग्राहक त्योहारों के लिए स्मार्टफोन, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन आइटम और घर से जुड़े सामान खरीदने के लिए सेल का इंतजार कर सकते हैं। लेकिन ऑफिशियल तारीख और सभी डील्स की पुष्टि का इंतजार करना होगा।

बैंक ऑफर्स से और कम हो सकती है कीमत

Big Billion Days Sale में केवल प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट ही नहीं, बल्कि बैंक ऑफर्स भी देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, Axis Bank और ICICI Bank के चुनिंदा कार्ड पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके साथ एक्सचेंज ऑफर और EMI की सुविधा भी मिलने की उम्मीद है। पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर ग्राहक अपनी खरीदारी की कुल कीमत कम कर सकते हैं।

iPhone और Samsung पर नजर

सेल के दौरान स्मार्टफोन डील्स सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं। Apple, Samsung, Realme, Xiaomi और Vivo जैसे ब्रांड्स के कई मॉडल कम कीमत में उपलब्ध हो सकते हैं। नए iPhone मॉडल आने के बाद पुराने iPhone पर भी बेहतर ऑफर मिलने की संभावना रहती है। Samsung समेत दूसरे प्रीमियम फोन पर भी डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स मिल सकते हैं।

लैपटॉप से AC तक मिल सकते हैं ऑफर्स

Big Billion Days Sale में लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, AC और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी (Flipkart Big Billion Days Sale 2026) आकर्षक डील्स आने की उम्मीद है। कंपनियां बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे विकल्प दे सकती हैं। लेकिन खरीदारी से पहले अलग-अलग वेबसाइट पर प्रोडक्ट की कीमत और ऑफर की तुलना करना जरूरी है ताकि आपको सही डील मिल सके।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।