गुरुग्राम: क्लब के बाहर युवती से छेड़छाड़ और मारपीट, मामले की जांच जारी
गुरुग्राम: क्लब के बाहर युवती से छेड़छाड़ और मारपीट, मामले की जांच जारी
गुरुग्राम, दो मई (भाषा) गुरुग्राम के सेक्टर 65 स्थित एक क्लब के बाहर एक युवती से कथित तौर पर छेड़छाड़ और मारपीट की गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने फरार होने से पहले युवती को जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस के मुताबिक, युवती की शिकायत के आधार पर सेक्टर 65 थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शिकायत के अनुसार, घटना बुधवार को सेक्टर 65 स्थित ‘एलीट 66 क्लब’ के पास उस समय हुई, जब आरोपी ने युवती को रोका और उससे कथित तौर पर छेड़छाड़ की।
पुलिस ने बताया कि युवती ने जब विरोध किया तो उसने पीड़िता को पीटा और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया और आरोपी की पहचान के लिए क्लब के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”
भाषा जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


