भुवनेश्वरः Gyanodaya Shiksha Samridhi Yojana: ओडिशा मंत्रिमंडल ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में ‘किंडरगार्टन’ (केजी) से लेकर स्नातकोत्तर (पीजी) तक मुफ्त शिक्षा देने की योजना को बुधवार को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मंत्रिमंडल ने ‘ज्ञानोदय-शिक्षा समृद्धि : केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा’ योजना को मंजूरी दे दी है, जिसे शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू किया जाएगा।
Gyanodaya Shiksha Samridhi Yojana: उन्होंने इस फैसले को देश में “ऐतिहासिक” और “अपनी तरह का पहला फैसला” बताया। माझी ने कहा कि इस योजना के तहत सरकारी और सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में नियमित पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले पात्र छात्रों का एडमिशन शुल्क पूरी तरह माफ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना में सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों की नौवीं से बारहवीं कक्षा के छात्र तथा राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों, सरकारी कॉलेज और सहायता प्राप्त कॉलेज से स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कर रहे छात्र शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चूंकि ओडिशा में आठवीं कक्षा तक की शिक्षा पहले से ही मुफ्त है, इसलिए इस पहल से मुफ्त शिक्षा का दायरा पीजी स्तर तक बढ़ जाएगा।