स्त्री रोग विशेषज्ञ वीणा आचार्य को चिकित्सा रत्न सम्मान
स्त्री रोग विशेषज्ञ वीणा आचार्य को चिकित्सा रत्न सम्मान
जयपुर, पांच जुलाई (भाषा) जयपुर के राजस्थान अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. वीणा आचार्य को महिलाओं के स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की दक्षिण दिल्ली शाखा ने ‘चिकित्सा रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया है।
अधिकारियों ने बताया कि यह सम्मान नयी दिल्ली स्थित एम्स में आयोजित ‘डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन एंड अवॉर्ड्स-2026’ समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
उन्होंने बताया कि डॉ. आचार्य को चिकित्सा क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, मरीजों के प्रति संवेदनशील देखभाल तथा चिकित्सा पेशे में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।
विज्ञप्ति के अनुसार, जयपुर के महिला चिकित्सालय की पूर्व अधीक्षक रह चुकीं डॉ. आचार्य को महिलाओं में कैंसर की रोकथाम के क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए व्यापक पहचान मिली है।
उनके प्रमुख योगदानों में कैंसर की समय पर पहचान, एचपीवी टीकाकरण को बढ़ावा देना तथा राष्ट्रीय स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाना शामिल है।
भाषा
बाकोलिया रवि कांत

Facebook


