हाजीपुर, किशनगंज सिविल अदालत को बम की धमकी वाले फर्जी ईमेल मिले

Ads

हाजीपुर, किशनगंज सिविल अदालत को बम की धमकी वाले फर्जी ईमेल मिले

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 08:35 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 08:35 PM IST

हाजीपुर, 13 अप्रैल (भाषा) बिहार के हाजीपुर और किशनगंज की सिविल अदालतों को सोमवार को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली जो बाद में झूठी निकली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हाजीपुर सदर के एसडीपीओ सुबोध कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘हाजीपुर सिविल अदालत के अधिकारियों को सुबह करीब 11 बजे बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ईमेल मिला। पुलिस ने परिसर की गहन तलाशी ली।’

उन्होंने बताया कि बम का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने वाली टीम (बीडीडीएस) और खोजी कुत्तों की टीम को तुरंत अदालत परिसर में भेजा गया लेकिन कोई वास्तविक खतरा नहीं पाया गया।

कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

किशनगंज एसडीपीओ-2 मंगलेश कुमार सिंह ने कहा, ‘हमें अदालत के अधिकारियों से बम की धमकी वाले ईमेल के बारे में सूचना मिली थी। हमने अपने सुरक्षा मानकों के अनुसार परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के लिए बीडीडीएस और खोजी कुत्तों को भी तैनात किया गया था।’

उन्होंने कहा कि धमकी झूठी निकली लेकिन पुलिस इस संबंध में अन्य कानूनी कार्रवाई करेगी।

भाषा तान्या नरेश

नरेश