Haldia Petrochemicals Fire: रात के सन्नाटे में अचानक मची अफरा-तफरी, कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका बन गया आग का दरिया, चारों तरफ मच गई चीख-पुकार

Ads

Haldia Petrochemicals Fire: रात के सन्नाटे में अचानक मची अफरा-तफरी, कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका बन गया आग का दरिया, चारों तरफ मच गई चीख-पुकार

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 01:12 AM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 01:13 PM IST

Haldia Petrochemicals Fire | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स पाइपलाइन में भीषण आग लगी
  • 10 से अधिक लोग घायल, दो की हालत गंभीर
  • रेल सेवाएं प्रभावित – ओवरहेड विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त

हल्दिया: Haldia Petrochemicals Fire पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स की नेफ्था पाइपलाइन में भीषण आग लगने से 10 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की सूचना सोमवार देर रात करीब 2.45 बजे मिली। उन्होंने बताया कि यह तेजी से हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 स्थित चिरंजीबपुर इलाके तक फैल गई, जिससे कई घर जलकर खाक हो गए।

Haldia Petrochemicals Fire उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया है। आग बुझाने का अभियान अब भी जारी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को हल्दिया उपमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से पांच लोगों को बाद में तामलुक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इलाके को सुरक्षित कर दिया गया है और आग बुझाने का काम जारी है। विस्तृत जांच के बाद ही घटना के सही कारण का पता चल सकेगा।’’ अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल के पास रेलवे की ओवरहेड विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

आग कब लगी?

सोमवार देर रात करीब 2:45 बजे।

कितने लोग घायल हुए?

10 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है।

आग पर काबू पाने के लिए कितनी गाड़ियां लगीं?

दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर तैनात की गईं।