झारखंड के लातेहार से कट्टर माओवादी गिरफ्तार

झारखंड के लातेहार से कट्टर माओवादी गिरफ्तार

झारखंड के लातेहार से कट्टर माओवादी गिरफ्तार
Modified Date: May 5, 2026 / 11:14 am IST
Published Date: May 5, 2026 11:14 am IST

रांची, पांच मई (भाषा) झारखंड के लातेहार जिले से पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के एक उप-क्षेत्रीय कमांडर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किये हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 42 वर्षीय यह व्यक्ति पिछले 15 वर्ष से टीएसपीसी से जुड़ा हुआ है। राज्य के विभिन्न जिलों में उसके खिलाफ कम से कम 16 आपराधिक मामले लंबित हैं।

रांची ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी ने बताया, ‘‘रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी को लातेहार जिले के चंदवा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत स्थित उसके घर पर छापे के दौरान गिरफ्तार किया गया।’’

उन्होंने बताया कि छापे के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल, सात कारतूस, एक मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया।

पूछताछ के दौरान माओवादी ने अपने अन्य साथियों के नाम बताए। गोस्वामी ने बताया कि उनमें से कई को या तो गिरफ्तार किया जा चुका है या सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए हैं।

उन्होंने कहा कि बाकी लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पुलिस इन लोगों को समर्थन देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।

सोमवार को बुरमू पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा शोभना वैभव

वैभव


लेखक के बारे में