PM Kisan Saman Nidhi 24th Installment Date : PM Kisan सम्मान निधि की 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! इस तारीख के बाद खाते में आ सकते हैं 2000, पहले कर लें ये जरूरी काम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में जारी हो सकती है। किसानों को ₹2000 की अगली किस्त पाने के लिए eKYC, आधार लिंक और बैंक विवरण अपडेट रखना अनिवार्य होगा।

PM Kisan Saman Nidhi 24th Installment Date : PM Kisan सम्मान निधि  की 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! इस तारीख के बाद खाते में आ सकते हैं 2000, पहले कर लें ये जरूरी काम

PM Kisan Saman Nidhi 24th Installment Date/ Image Source :

Modified Date: July 15, 2026 / 08:26 pm IST
Published Date: July 15, 2026 8:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 2000 की अगली किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ा अपडेट।
  • eKYC नहीं कराने पर अटक सकती है किस्त।
  • Beneficiary Status ऑनलाइन भी चेक किया जा सकता है।

नई दिल्ली :PM Kisan Saman Nidhi 24th Installment Date   प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर है। सरकार इस योजना की अगली किस्त को शारदीय नवरात्रि के आसपास, यानी 10 अक्टूबर 2026 के बाद कभी भी जारी कर सकती है। इससे पहले सरकार ने 20 जून 2026 को योजना की 23वीं किस्त ट्रांसफर की थी।

ई-केवाईसी पूरा होने पर ही मिलता है लाभ

Pm Kisan Samman Nidhi Kyc साल 2019 में शुरू हुई इस योजना के तहत जमीन रखने वाले किसान परिवारों की आय बढ़ाने के लिए हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जो 2000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में मिलती है। इसका लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है जिनका ई-केवाईसी (eKYC) पूरा है, बैंक खाता आधार से जुड़ा है और जमीन के दस्तावेज पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं। लाभार्थी अपना स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Beneficiary Status’ पर क्लिक कर सकते हैं और अपना आधार नंबर या अकाउंट नंबर दर्ज कर जानकारी ले सकते हैं।

ऐसे पूरा कर सकते है eKYC

योजना का लाभ जारी रखने के लिए eKYC कराना अनिवार्य है। किसान इसे तीन तरीकों से पूरा कर सकते हैं पोर्टल या ऐप के जरिए ओटीपी (OTP) से, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर बायोमेट्रिक से, या फिर पीएम किसान मोबाइल ऐप और ‘Aadhaar Face RD’ ऐप का उपयोग कर फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए। समय पर इसे पूरा करने से किसानों की किस्त बिना किसी रुकावट के उनके बैंक खाते में आ जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.