Muzaffarnagar Suicide News/ Photo Creadit: Social Media
Muzaffarnagar Suicide News: मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि चार दिन पहले ही उसे उत्तराखंड के रुड़की में उसके कथित प्रेमी के कब्जे से बरामद किया गया था।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिका सिंह ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है। (Muzaffarnagar Suicide News) पुलिस के अनुसार, किशोरी करीब एक महीने पहले सिखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित अपने माता-पिता के घर से राजू नामक युवक के साथ कथित तौर पर चली गई थी। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने राजू के खिलाफ नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया था।
Muzaffarnagar Suicide News: जांच के दौरान पुलिस ने चार दिन पहले किशोरी को रुड़की में राजू के कब्जे से बरामद किया था। राजू को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, किशोरी ने अपने माता-पिता के पास लौटने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसे उसके मामा के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि रविवार को किशोरी जानसठ थाना क्षेत्र के कवाल गांव में अपने मामा के घर की छत पर फंदे से लटकी मिली। किशोरी की मौत से जुड़ी परिस्थितियों और इसके कारणों की जांच की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-