हरियाणा : गुरुग्राम में 12वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या की
हरियाणा : गुरुग्राम में 12वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या की
गुरुग्राम, आठ मई (भाषा) हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान खोह गांव निवासी 17 वर्षीय प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। उसने बताया कि घटना के दौरान घर पर कोई नहीं था और परिवार के सदस्य जब लौटे तो छात्रा कों कमरे में फंदे पर लटका पाया।
पुलिस ने बताया कि प्रिया का परिवार मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला है। उसके पिता किराने की दुकान चलाते हैं, जबकि उसकी मां एक निजी स्कूल में शिक्षिका है।
पुलिस के मुताबिक परिवार ने बताया कि प्रिया की एक सहेली ने जानकारी दी थी कि कोई उसे परेशान कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, छात्रा के स्कूल बैग से एक नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि ‘‘एक युवक ने उसे परेशान किया और धमकाया’।
पुलिस ने बताया कि छात्रा के मोबाइल फोन की जांच में कई चैट मिली हैं, जिनमें उसके नोट में बताए गए कथित उत्पीड़न से संबंधित बातचीत भी शामिल है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हम मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं। जिन युवकों से उसकी चैट सामने आई हैं, उनसे भी संपर्क किया जा रहा है।’’
भाषा
प्रचेता धीरज
धीरज

Facebook


