हरियाणा: किसानों ने भाजपा के कार्यक्रम स्थल के पास प्रदर्शन किया

हरियाणा: किसानों ने भाजपा के कार्यक्रम स्थल के पास प्रदर्शन किया

हरियाणा: किसानों ने भाजपा के कार्यक्रम स्थल के पास प्रदर्शन किया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: September 30, 2021 9:35 pm IST

चंडीगढ़, 30 सितंबर (भाषा) हरियाणा में करनाल के इंद्री में किसानों का एक समूह बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यक्रम स्थल तक जुलूस निकालने के दौरान पुलिस बैरिकेड के ऊपर चढ़कर उन्हें लांघ गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भाजपा की बैठक में इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन सैनी शामिल थे। केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान हरियाणा में भाजपा-जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन सरकार के सार्वजनिक कार्यक्रमों का विरोध कर रहे हैं।

भाजपा नेताओं के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में वहां जमा हो गए।

किसान संघों के कुछ नेताओं ने पत्रकारों से कहा कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना और भाजपा नेताओं को काले झंडे दिखाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने कथित रूप से उन्हें रोकने की कोशिश की तथा एक खास स्थान पर उन्हें सीमित कर दिया।

किसान संघ के एक नेता ने कहा, “हम शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन पुलिस आज फिर टकराव की स्थिति पैदा करना चाहती थी जैसी पिछले दिनों करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के दौरान देखी गई थी।”

भाषा नोमान पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में