हरियाणा सचिवालय भवन से कूदकर सरकारी अधिकारी ने आत्महत्या की

हरियाणा सचिवालय भवन से कूदकर सरकारी अधिकारी ने आत्महत्या की

हरियाणा सचिवालय भवन से कूदकर सरकारी अधिकारी ने आत्महत्या की
Modified Date: February 25, 2026 / 10:49 pm IST
Published Date: February 25, 2026 10:49 pm IST

चंडीगढ़, 25 फरवरी (भाषा) हरियाणा सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को हरियाणा सचिवालय भवन की छठी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विशेष सचिव के पद पर तैनात गणेश अरोरा कथित तौर पर अपने कार्यालय से बाहर आए और छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि अरोरा को सेक्टर 16 स्थित सरकारी मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने यह भी बताया कि आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में