हरिद्वार में गंगा में नहाते समय हरियाणा का किशोर बहा, तलाश जारी

हरिद्वार में गंगा में नहाते समय हरियाणा का किशोर बहा, तलाश जारी

हरिद्वार में गंगा में नहाते समय हरियाणा का किशोर बहा, तलाश जारी
Modified Date: July 17, 2026 / 08:20 pm IST
Published Date: July 17, 2026 8:20 pm IST

देहरादून, 17 जुलाई (भाषा) उत्तराखंड के हरिद्वार में शुक्रवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान हरियाणा का एक लड़का तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के अनुसार, गुरुग्राम निवासी दीपांशु (16) की तलाश के लिए गंगा नदी में व्यापक खोज अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।

एसडीआरएफ ने बताया कि यह घटना हरिद्वार के बलराम घाट पर हुई, जहां स्नान के दौरान किशोर अचानक गंगा की तेज धारा में बह गया।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से क्षेत्र में गहन तलाशी अभियान शुरू किया।

हालांकि, गंगा नदी में तेज जलप्रवाह के कारण अब तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

भाषा

दीप्ति रवि कांत


लेखक के बारे में