IAS and HCS Transfer News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक झटके में 21 IAS और 42 HCS अधिकारियों का ट्रांसफर, देंखें किसकों कहां मिली नई जिम्मेदारी

IAS and HCS Transfer News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक झटके में 21 IAS और 42 HCS अधिकारियों का ट्रांसफर, देंखें किसकों कहां मिली नई जिम्मेदारी

IAS and HCS Transfer News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक झटके में 21 IAS और 42 HCS अधिकारियों का ट्रांसफर, देंखें किसकों कहां मिली नई जिम्मेदारी

IAS and HCS Transfer News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 26, 2026 / 01:51 pm IST
Published Date: March 26, 2026 1:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 21 आईएएस और 42 एचसीएस अधिकारियों का तबादला
  • गीता भारती हिसार मंडल आयुक्त बनीं
  • वंदना दिसोदिया और कमल प्रीत कौर को नई जिम्मेदारियां

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में तत्काल प्रभाव से 21 आईएएस और 42 एचसीएस अधिकारियों के तबादलों और पदस्थापन (IAS and HCS Transfer News) के आदेश जारी किए हैं। एक सरकारी आदेश में यह कहा गया है कि जिन भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें हरियाणा सरकार के गृह-प्रथम और गृह-द्वितीय विभाग की सचिव और हरियाणा अनुसूचित जाति, वित्त और विकास निगम की प्रबंध निदेशक गीता भारती को हिसार मंडल का आयुक्त बनाया गया है। वह रवि प्रकाश गुप्ता की जगह लेंगी।

Haryana IAS and HCS Transfer News बुधवार शाम को जारी आदेश के अनुसार, हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव अमित कुमार अग्रवाल अपने वर्तमान कर्तव्यों के अतिरिक्त कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, कुरुक्षेत्र के सदस्य सचिव का कार्यभार भी संभालेंगे। हरियाणा सरकार के शहरी संपदा विभाग के सचिव और हिसार मंडल के आयुक्त रवि प्रकाश गुप्ता अब गुरुग्राम मंडल के आयुक्त होंगे। गुप्ता हरियाणा सरकार के शहरी संपदा विभाग में सचिव के पद पर बने रहेंगे।

हरियाणा में कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण की निदेशक वंदना दिसोदिया का तबादला कर उन्हें गृह-प्रथम और गृह-द्वितीय विभाग में अतिरिक्त सचिव और हरियाणा अनुसूचित जाति, वित्त और विकास निगम की प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। हरियाणा सिविल सेवा के जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें प्राथमिक शिक्षा की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) कमल प्रीत कौर भी शामिल हैं, जिनका तबादला कर उन्हें हरियाणा में कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) के पद पर तैनात किया गया है। नूह नगर मजिस्ट्रेट हिमांशु चौहान अब हांसी नगर मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत होंगे।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।