हरियाणा में छह आईएएस, 18 एचसीएस अधिकारियों का तबादला
हरियाणा में छह आईएएस, 18 एचसीएस अधिकारियों का तबादला
चंडीगढ़, 25 मई (भाषा) हरियाणा सरकार ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के छह और हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) के 18 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया।
सरकार के एक आदेश के अनुसार, जिन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें पानीपत के उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया भी शामिल हैं, जिन्हें सचिवालय प्रतिष्ठान में विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया है।
उनके पास हरियाणा पर्यावरण विभाग के निदेशक और पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी होगा।
पलवल के उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ को पानीपत का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वित्त विभाग के विशेष सचिव जयेंद्र सिंह छिल्लर को पलवल का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
हरियाणा सिविल सेवा के जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें शालिनी चेतल भी शामिल हैं। हिसार नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत चेतल को हिसार में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
आबकारी एवं कराधान विभाग में फ्लाइंग स्क्वॉड अधिकारी के पद पर कार्यरत आशुतोष राजन को हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) के पद पर नियुक्त किया गया है।
शाहबाद के उपमंडल अधिकारी (सिविल) शंभू को उनके वर्तमान कर्तव्यों के अतिरिक्त हरियाणा में भूमि जोत एवं भूमि अभिलेख समेकन के अतिरिक्त निदेशक के पद पर तैनात किया गया है।
भाषा आशीष संतोष
संतोष

Facebook


