हैदराबाद में 3.12 करोड़ रुपये का हशीश का तेल जब्त, सात गिरफ्तार
हैदराबाद में 3.12 करोड़ रुपये का हशीश का तेल जब्त, सात गिरफ्तार
हैदराबाद, 13 जुलाई (भाषा) हैदराबाद में मादक पदार्थ विरोधी दो अलग-अलग अभियानों के दौरान सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के पास से करीब 25 लीटर हशीश का तेल (मादक पदार्थ) बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3.12 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
हैदराबाद के पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनार ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस दलों के संयुक्त अभियानों के दौरान पहले मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया और उनके पास से 23.7 लीटर हशीश का तेल जब्त किया गया।
वहीं, दूसरे मामले में तीन तस्करों और दो उपभोक्ताओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1.25 लीटर हशीश का तेल बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि पहले मामले में गिरफ्तार किए गए दो लोग बेंगलुरु के एक तस्कर तक मादक पदार्थ पहुंचाने के इरादे से आंध्र प्रदेश से हशीश का तेल लेकर हैदराबाद आए थे। उन्हें रविवार को शहर के एर्रागड्डा इलाके में बस में चढ़ने के दौरान दबोच लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, दूसरे मामले में जुबली हिल्स इलाके से पांच लोगों को पकड़ा गया।
भाषा सुमित सुरेश
सुरेश

Facebook


