तेलंगाना पुलिस मुख्यालय में प्रधान आरक्षक ने आत्महत्या की

तेलंगाना पुलिस मुख्यालय में प्रधान आरक्षक ने आत्महत्या की

तेलंगाना पुलिस मुख्यालय में प्रधान आरक्षक ने आत्महत्या की
Modified Date: July 23, 2026 / 01:47 pm IST
Published Date: July 23, 2026 1:47 pm IST

हैदराबाद, 23 जुलाई (भाषा) तेलंगाना पुलिस मुख्यालय में तैनात एक प्रधान आरक्षक ने बृहस्पतिवार को अपनी सरकारी पिस्तौल से गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय स्वामी नलगोंडा जिले के निवासी थे और हैदराबाद स्थित पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय में तैनात थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि स्वामी ने गार्ड के शौचालय में अपनी सरकारी पिस्तौल से एक गोली चलाई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी के अनुसार, आशंका है कि उन्होंने सुबह छह बजे से सात बजकर 40 मिनट के बीच यह कदम उठाया। बाद में शौचालय में गए एक अन्य आरक्षक ने उन्हें मृत पाया।

पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि एक डायरी में लिखा गया एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें स्वामी ने अपनी पत्नी और बच्चों को उनके कदम के लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं ठहराने का अनुरोध किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा

मनीषा सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में