स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 325 ऐसे जिले जहां अभी तक नहीं आया कोरोना के एक भी केस, कुल 1,489 लोग हुए ठीक

Ads

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 325 ऐसे जिले जहां अभी तक नहीं आया कोरोना के एक भी केस, कुल 1,489 लोग हुए ठीक

  •  
  • Publish Date - April 16, 2020 / 11:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज मीडिया को जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे कोरोना से 37 लोगों की मौत हो गई। वहीं 941 नए केस सामने आए हैं। जबकि देश में कोरोना से अबतक 1,489 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं देशभर में 325 ऐसे जिले हैं जहां कोरोना के एक भी केस नहीं आए हैं।

Read More News: इन परीक्षाओं के लिए तीन मई के बाद SSC जारी करेगा नया शेड्यूल, अधि

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी दी कि 17 राज्यों में 27 ऐसे जिले हैं जहां पिछले 14 दिनों से कोई पॉजिटिव केस नहीं आया है। ऐसे जिले जहां पहले केस आए थे लेकिन फील्ड एक्शन के द्वारा उनके नियंत्रण और ​कंटेनमेंट से संबंधित जो काम हुआ है उसके तहत पुडुचेरी में माहे एक ऐसा जिला है जहां पिछले 28 दिनों से कोई पॉजिटिव केस नहीं आया है।

Read More News: इंदौर में अज्ञात शख्स ने सड़कों पर फेंके 200-500 के नोट, मौके पर पहुंची पुलिस..देखें वीडि

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकार दी कि हमारी इस लड़ाई में अब तक फील्ड स्तर पर किए गए एक्शन के तहत 325 जिले ऐसे हैं जहां पर कोई भी केस नहीं आया है। हमारी मृत्यु दर अगर 3.3 प्रतिशत है तो जो लोग अब तक ठीक हुए हैं उसका प्रतिशत 12.02 के आसपास है।

Read More News: कोरोना की चेन कैसे टूटेगी, गांव के बच्चों ने वीडियो के जरिए बताया, पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट.. देखिए