बारिश से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए स्वास्थ्य तंत्र पूरी तरह तैयार: केरल के मंत्री मुरलीधरन

बारिश से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए स्वास्थ्य तंत्र पूरी तरह तैयार: केरल के मंत्री मुरलीधरन

बारिश से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए स्वास्थ्य तंत्र पूरी तरह तैयार: केरल के मंत्री मुरलीधरन
Modified Date: August 2, 2026 / 02:24 pm IST
Published Date: August 2, 2026 2:24 pm IST

तिरुवनंतपुरम, दो अगस्त (भाषा) केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने रविवार को कहा कि राज्य की चिकित्सा व्यवस्था बारिश से जुड़ी किसी भी समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि सभी राहत शिविरों में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम भेजने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वहां रह रहे लोगों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

मुरलीधरन ने यहां पत्रकारों से कहा कि जरूरी दवाओं का पर्याप्त भंडार तैयार रखा गया है। इसके अलावा, राज्य के आपदा संभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना के संबंध में मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने हाल में वैकोम का दौरा किया था, जिसे इस चिकित्सा संस्थान की स्थापना के लिए प्रस्तावित स्थलों में से एक माना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए चिह्नित अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एम्स की स्थापना किस स्थान पर की जाएगी, इसका अंतिम निर्णय केंद्र सरकार ही करेगी।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन


लेखक के बारे में