Haridwar Kanwar Yatra Video: कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क पर अचानक मच गया बवाल, भड़के कांवड़ियों ने मचाया हंगामा, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Haridwar Kanwar Yatra Video: कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क पर अचानक मच गया बवाल, भड़के कांवड़ियों ने मचाया हंगामा, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Haridwar Kanwar Yatra Video: कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क पर अचानक मच गया बवाल, भड़के कांवड़ियों ने मचाया हंगामा, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Haridwar Kanwar Yatra Video | Photo Credit: AI

Modified Date: August 2, 2026 / 03:32 pm IST
Published Date: August 2, 2026 3:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हरिद्वार में विवाद
  • कार से टकराने पर कांवड़ खंडित
  • कांवड़ियों ने कार में की तोड़फोड़ और चालक से मारपीट

हरिद्वार: Haridwar Kanwar Yatra Video सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। देशभर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। साथ ही कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) भी शुरू हो चुकी है। (Haridwar Kanwar Yatra News) वहीं दूसरी ओर अब कांवड़ियों की ओर से तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आ रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि उत्तराखंड के हरिद्वार में एक कार ने कांवड़ यात्रियों (Kanwar Yatra) को साइड मार दी। (Haridwar Viral Video) जिससे कांवड़ खंडित हो गई। जिसके बाद कांवड़ियों में आक्रोश देखने को मिला। गुस्साएं कांवड़ियों ने कार सवार यात्रियों के साथ मारपीट की और कार में भी तोड़फोड़ कर दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Kanwar Yatra Latest News मिली जानकारी के अनुसार, मामला मैंगलोर में अब्दुल कलाम चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार जिले में कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों को एक कार की साइड लग गई। कार जैसे ही अब्दुल कलाम चौक के पास फ्लाईओवर से कुछ आगे बढ़ी तो सड़क पर जा रहे कांवड़ यात्रियों को साइड लग गई। जिससे कांवड़ियों में आक्रोश बढ़ गया। गुस्साए कांवड़ियों ने पहले कार चालक को जमकर पीटा।

इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को किसी तरह से बचा लिया। मैंगलोर पुलिस का कहना है कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। चालक को बचाकर कोतवाली ले आया गया। साथ ही कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है। कांवड़ यात्रियों के लिए गंगाजल की व्यवस्था करने के बाद उनको आगे रवाना किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।