Kawardha Suicide News: परिजनों ने डांटा तो 8वीं की छात्रा ने दे दी जान, कमरे का नजारा देख फटी रह गई सबकी आंखें
Kawardha Suicide News: परिजनों ने डांटा तो 8वीं की छात्रा ने दे दी जान, कमरे का नजारा देख फटी रह गई सबकी आंखें
Kawardha Suicide News: परिजनों ने डांटा तो 8वीं की छात्रा ने दे दी जान, कमरे का नजारा देख फटी रह गई सबकी आंखें Photo Creadit: Social Media
- कवर्धा के बोड़ला में 8वीं कक्षा की छात्रा का शव फंदे से मिला
- प्रारंभिक जानकारी में मोबाइल चलाने को लेकर परिजनों द्वारा डांटने की बात सामने आई
- पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है
कवर्धा। Kawardha Suicide News: जिले के बोड़ला से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बीती रात मोबाइल चलाने को लेकर परिजनों ने छात्रा को डांटा था। इसके बाद छात्रा ने घर के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कमरे में फंदे से मिला शव
Kawardha Suicide News जानकारी के मुताबिक, मृतिका की पहचान प्रगति मरकाम के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ बोड़ला में किराए के मकान में रहती थी और आठवीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि रात में मोबाइल चलाने को लेकर परिजनों ने उसे समझाइश देते हुए डांट लगाई थी। इसके कुछ देर बाद छात्रा ने कमरे में पंखे से फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही बोड़ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
ये भी पढ़ें
- Janjgir-Champa Headmaster Viral Video: पेंट उतारकर हेडमास्टर कर रहा था ये घिनौना काम.. पैरेंट्स के शिकायत पर गिरफ्तार, आप भी देखें कलयुगी टीचर का वीडियो..
- Ruchika Singh Viral Video Today: पहले पीएम के खिलाफ बोली अपशब्द, FIR के बाद रुचिका सिंह का एक और वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देखें
- Sunday School Open News Today: आज से अब हर रविवार को लगेंगी कक्षाएं, सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल, कलेक्टर ने अचानक लिया ये बड़ा फैसला, जानिए वजह

Facebook


