प. बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई

प. बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई

प. बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई
Modified Date: April 12, 2026 / 02:46 pm IST
Published Date: April 12, 2026 2:46 pm IST

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) उच्चतम न्यायालय पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित याचिकाओं पर सोमवार को सुनवायी करने वाला है।

उच्चतम न्यायालय की 13 अप्रैल की कार्यसूची के अनुसार, इन याचिकाओं पर सुनवाई प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ द्वारा की जाएगी।

उच्चतम न्यायालय ने 10 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूचियों को ‘फ्रीज’ करने को चुनौती देने वाली लंबित याचिकाओं के साथ-साथ एक नयी याचिका पर 13 अप्रैल को सुनवाई करने पर सहमति जतायी थी।

निर्वाचन आयोग ने पहले चरण में मतदान वाली विधानसभा सीट के लिए नौ अप्रैल को मतदाता सूचियों को उन्हें अंतिम रूप देने के साथ ही उन्हें ‘फ्रीज’ कर दिया था।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे और मतों की गिनती चार मई को होगी।

मतदाता सूचियों को ‘फ्रीज’ करने का मतलब है कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है, उन्हें इस विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जा सकता।

पीठ पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एसआईआर कवायद में लगे सात न्यायिक अधिकारियों के ‘घेराव’ से संबंधित स्वतः संज्ञान मामले की सुनवाई भी सोमवार को करेगी।

भाषा अमित प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में