राजस्थान में तेज गर्मी का दौर जारी, कई जगह बारिश

राजस्थान में तेज गर्मी का दौर जारी, कई जगह बारिश

राजस्थान में तेज गर्मी का दौर जारी, कई जगह बारिश
Modified Date: May 13, 2026 / 11:38 am IST
Published Date: May 13, 2026 11:38 am IST

जयपुर, 13 मई (भाषा) राजस्थान में तेज गर्मी का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में अनेक जगह पर आंधी के साथ बारिश भी हुई।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बुधवार सुबह तक बीते 24 घंटे में राज्य में कहीं कहीं बादलों की गरज और आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। सर्वाधिक 30.0 मिलीमीटर बारिश चुरू तहसील में हुई।

इस बीच राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है और यह दौर इस सप्ताह जारी रहने का अनुमान है। कल दिन में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 48.3 डिग्री रहा।

मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के अधिकतर भागों में आगामी दिनों में न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में ‘हीटवेव’ व ऊष्णरात्री का दौर जारी रहेगा।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में