राजस्थान में गर्मी ने पकड़ा जोर, चुरू में पारा 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा

Ads

राजस्थान में गर्मी ने पकड़ा जोर, चुरू में पारा 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 08:37 PM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 08:37 PM IST

जयपुर, 18 अप्रैल (भाषा) राजस्थान में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है जहां शनिवार को कई जगह दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार शनिवार दिन में चूरू राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसी तरह यह बाड़मेर और कोटा में 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा। टोंक के वनस्थली में 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि अलवर में 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान जोधपुर और फलोदी में 41.4 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 41 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

इसने कहा कि राज्य के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

बढ़ती गर्मी और तेज धूप ने आम जनजीवन को प्रभावित किया। लोग चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए छतरियों व गमछों आदि का इस्तेमाल करते दिखे।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी