जयपुर, 18 मई (भाषा) राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस सप्ताह राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में लू जैसी स्थिति रहने का अनुमान है।
विभाग ने अगले चार से पांच दिनों तक पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में 20–30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी चलने का पूर्वानुमान जताया है।
प्रशासन ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि आने वाले दिनों में तापमान के अधिक रहने की संभावना है।
भाषा बाकोलिया मनीषा संतोष
संतोष