राजस्थान के कई हिस्से लू की चपेट में, जैसलमेर में तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान के कई हिस्से लू की चपेट में, जैसलमेर में तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान के कई हिस्से लू की चपेट में, जैसलमेर में तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस
Modified Date: April 27, 2026 / 09:30 pm IST
Published Date: April 27, 2026 9:30 pm IST

जयपुर, 27 अप्रैल (भाषा) राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी रहने के बीच सोमवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के कई हिस्से लू की चपेट में रहे। बाड़मेर में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोटा और वनस्थली में 45.7 डिग्री, फलोदी और चित्तौड़गढ़ में 45.4 डिग्री, चुरू में 45.3 डिग्री, जबकि पिलानी और बीकानेर में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि मुख्य शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया वहीं, न्यूनतम तापमान 22 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

भाषा बाकोलिया शोभना

शोभना


लेखक के बारे में