Heavy Rain and Thunderstorm Alert IMD: सावधान!.. आज राज्य में प्रवेश करेगा मानसून, होने वाली है भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए जारी की चेतावनी
Heavy Rain and Thunderstorm Alert IMD: मुंबई में जल्द मानसून पहुंच सकता है, जबकि कई राज्यों में भारी बारिश और हीटवेव का अलर्ट जारी।
मुंबई: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन आज सोमवार या फिर मंगलवार को हो सकता है। (Heavy Rain and Thunderstorm Alert IMD) हालांकि, मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून की आधिकारिक घोषणा तभी की जाएगी जब इसका पूरी तरह से दिखाई देगा।
कई राज्यों में मानसून बढ़ने की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक 23 जून के आसपास महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। वहीं पूर्वोत्तर भारत में 25 जून तक और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में 22 जून तक बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों तक लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है। (Heavy Rain and Thunderstorm Alert IMD) इसके अलावा छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक, तेलंगाना में अगले 2 दिनों तक तथा मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में भी लू चलने की संभावना है।
कोंकण-गोवा में बढ़ेगी बारिश की गतिविधि
IMD के अनुसार 21 और 22 जून को कोंकण और गोवा में छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके बाद 23 जून से 27 जून के बीच क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां तेज होने और कई इलाकों में व्यापक वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 22 से 25 जून के बीच कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। साथ ही 22 से 27 जून के दौरान कोंकण और गोवा के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।
#WATCH | #Maharashtra | #Monsoon 2026 arrives in #Mumbai
IMD has issued a yellow alert in the city, also forecasting “thunderstorm and lightning.”Visuals from Eastern Express Highway. pic.twitter.com/lExSK94p8p
— Citizen PulseX (@CitizenPulseX) June 22, 2026
Mumbai, Maharashtra: Mumbai witnessed waterlogging on several roads during the first monsoon showers of the season, leading to traffic disruptions and inconvenience for commuters across various parts of the city pic.twitter.com/wf5jY1TyTs
— IANS (@ians_india) June 22, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
‘कांच नगरी’ और ‘ताला नगरी’ विकास एवं जनसशक्तीकरण के नए अध्याय की साक्षी बनेंगी : योगी
कतर: गैस निर्यात टर्मिनल दोबारा शुरू करने के दौरान विस्फोट में 54 लोग घायल, 18 लापता
सांसद रंधावा ने एआईसीसी का ‘फर्जी’ पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की शिकायत की
छत्तीसगढ़ : आईएसआई के साथ संपर्क के आरोप में पंजाब का एक व्यक्ति गिरफ्तार
बागी सांसद की पार्षद पुत्री ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की, पार्टी के प्रति वफादारी जताई
‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की पहली किस्त एक जुलाई को महिलाओं को मिलेगी: पंजाब के मुख्यमंत्री

Facebook


