‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की पहली किस्त एक जुलाई को महिलाओं को मिलेगी: पंजाब के मुख्यमंत्री

'मावां-धीयां सत्कार योजना' की पहली किस्त एक जुलाई को महिलाओं को मिलेगी: पंजाब के मुख्यमंत्री

‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की पहली किस्त एक जुलाई को महिलाओं को मिलेगी: पंजाब के मुख्यमंत्री
Modified Date: June 22, 2026 / 12:41 am IST
Published Date: June 22, 2026 12:41 am IST

फतेहगढ़ साहिब, 21 जून (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 4,500 रुपये और सामान्य श्रेणी की महिलाओं के लिए 3,000 रुपये की पहली किस्त (तीन महीने की आर्थिक सहायता के बराबर) एक जुलाई को उनके बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी।

राज्य सरकार की इस योजना के तहत, सामान्य श्रेणी की महिलाओं को मासिक 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी, जबकि अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपये मिलेंगे।

मान यहां चनार्थल कलां गांव में ‘लोक मिलनी’ (जन-संवाद) कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘एक जुलाई को महिला लाभार्थियों को उनके मोबाइल फोन पर सूचनाएं प्राप्त होंगी, जिनमें उनके खातों में जमा की जा रही आर्थिक सहायता के बारे में जानकारी दी जाएगी।’

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में