मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी, एक और दो दिसंबर को यहां हो सकती है मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी, एक और दो दिसंबर को यहां हो सकती है मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी, एक और दो दिसंबर को यहां हो सकती है मूसलाधार बारिश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: November 28, 2020 2:18 pm IST

तिरुवनंतपुरम: दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के आसपास के इलाकों के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के साथ ही अगले सप्ताह केरल में भारी बारिश होने की आशंका है।

Read More: मुजफ्फरनगर के किसानों ने पंजाब के प्रदर्शनकारियों को दिया समर्थन

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से पथनमथिट्टा और इडुक्की जिलों में एक दिसंबर के लिए तथा तिरुवनंतपुरम और कोल्लम जिलों में दो दिसंबर के लिए ‘ऑरेंज’ चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और कोट्टायम जिलों में मंगलवार के लिए तथा पथनमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम और इडुक्की जिलों में बुधवार के लिए ‘येलो’ चेतावनी जारी की है।

Read More: कोरोना काल में पेरोल पर छूटे कैदी नहीं लौटे जेल, जेल प्रशासन ने अधिकारियों को लिखा पत्र

आईएमडी की वेबसाइट पर कहा गया, “दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के आसपास और भूमध्यरेखा पर हिंद महासागर के इलाकों के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके अगले 48 घंटों में गहरे दबाव में परिवर्तित होने की आशंका है। यह पश्चिम की ओर बढ़ेगा और दक्षिण तमिलनाडु तट से दो दिसंबर के आसपास टकराएगा।” ऑरेंज चेतावनी का अर्थ है छह से 20 सेंटीमीटर तक भारी से बहुत भारी बारिश और येलो चेतावनी का अर्थ है छह से 11 सेंटीमीटर की बारिश।

Read More: कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक शुरू होने से पहले बदला गया मीटिंग का स्थान, जानिए पूरा माजरा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"