केरल के मुख्यमंत्री ने 30 करोड़ रुपये के पहले इनाम वाली ओणम बंपर लॉटरी का उद्घाटन किया

केरल के मुख्यमंत्री ने 30 करोड़ रुपये के पहले इनाम वाली ओणम बंपर लॉटरी का उद्घाटन किया

केरल के मुख्यमंत्री ने 30 करोड़ रुपये के पहले इनाम वाली ओणम बंपर लॉटरी का उद्घाटन किया
Modified Date: July 16, 2026 / 01:45 pm IST
Published Date: July 16, 2026 1:45 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 16 जुलाई (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने बृहस्पतिवार को ओणम बंपर लॉटरी का उद्घाटन किया, जिसमें पहला इनाम 30 करोड़ रुपये का है।

मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह के दौरान लॉटरी का उद्घाटन किया गया।

सतीशन ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा कि लॉटरी विभाग के इतिहास में पहली बार पहले इनाम की राशि 30 करोड़ रुपये रखी गई है।

उन्होंने बताया कि बंपर लॉटरी के टिकटों की बिक्री 20 जुलाई से शुरू होगी।

पिछले वर्ष ओणम बंपर लॉटरी में पहले इनाम की राशि 25 करोड़ रुपये थी।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में