दिल्ली में भारी बारिश की संभावना

दिल्ली में भारी बारिश की संभावना

दिल्ली में भारी बारिश की संभावना
Modified Date: July 1, 2024 / 09:46 am IST
Published Date: July 1, 2024 9:46 am IST

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) दिल्ली में सोमवार की सुबह उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

पिछले 24 घंटों में बारिश नहीं हुई, जबकि मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और भारी बारिश की संभावना जताई थी।

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में शुक्रवार को 228 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर में जनजीवन ठप हो गया।

मूसलाधार बारिश की वजह से कई लोगों की जान चली गई थी और कई इलाकों में जलभराव हो गया था।

भाषा

शुभम सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में